फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन
गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकारी विभागों पर जांच की आड़ में उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी अब लक्ष्य बनाकर व्यापारियों की जांच करेगी। इसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न तय है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने मंडी के बाहर मंडी कारोबारियों पर लगने वाला शुल्क हटा लिया है। मंडी के अंदर ये शुल्क लागू है। इसे पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। महामंत्री अशोक चावला ने बताया कि प्रदेश में टोल और नाके बढ़ गए हैं, जिससे जनता के साथ व्यापारियों पर भी बोझ बढ़ गया है। टोल की दरों में 50 फीसद कमी करने, व्यापारियों, उद्यमियों की सुरक्षा, अपराधों पर नियंत्रण और शस्त्र लाइसेंस की मांग ज्ञापन में कई गयी है। इस मौके पर ब्रजमोहन सिंघल, नरेश अग्रवाल, आनंद प्रकाश, पवन शर्मा, सुनील गोयल, राकेश स्वामी, सुनील गुप्ता, अनुराग गर्ग, राजदेव त्यागी, धनेश सिंघल, मनोज गर्ग, रघुराज सिंह, विपिन गोयल, वसीम अली, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed