फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक से बदमाश ने लूटी चेन

युवक से बदमाश ने लूटी चेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के बिहारी मार्केट के पास एक युवक से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। पीड़ित युवक शोर मचाते हुए कुछ दूर बदमाश के पीछे भागे लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
राकेश पंचपांडे बैन रोड शिप्रा सन सिटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह सुबह करीब साढे दस बजे बिहारी मार्केट की ओर गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक युवक आया। उन्हें लगा कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई है इससे वह उनकी तरह आ रहा है। इसी दौरान आरोपी बाइक सवार उनके गले से चेन लूटकर भागने लगा। पीड़ित ने कुछ दूर पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने में तहरीर देने की बात कही। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed