{"_id":"5f7a11ea8ebc3e91b7101121","slug":"ghaziabad1601835498","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खेलते हुए चार साल का बच्चा लापता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध हालात में खेलते हुए चार साल का बच्चा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाने के सामने स्थित शहीद प्यारेलाल कालोनी निवासी एक चार वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालात में मेट्रो स्टेशन के पास अंधेरे में खेलते हुए लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
शहीद प्यारे लाल कालोनी में चरण सिंह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह अंडे की ठेली लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटा अभिषेक 4 कालोनी के ही कुछ छोटे बच्चों केसाथ रात करीब आठ बजे श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन के पास खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता होगया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मामले की सूचना साहिबाबाद पुलिस को दी। चर्चा रही की दो बाइक सवार बदमाश बच्चे को अगवा कर ले गए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की जा रही है। साथही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बच्चे की तलाश में पुलिसकी टीम लगी है। जल्द बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन