फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जमीन के विवाद के चलते ईट मारकर की भाई की हत्या

जमीन के विवाद के चलते ईट मारकर की भाई की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने भाई की सीने में ईट मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीडि़त परिजनों को सौंप दिया है। घटना से पीडि़त परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा निवासी सूरज का अपने भाई मोहित के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार रात करीब 11 बजे मोहित पुत्र कर्ण सिंह शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और सूरज के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी करने लगा। विवाद के दौरान दोनों भाईयों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ही आरोपी मोहित ने ईट उठाकर भाई सूरज के सीने में प्रहार करने शुरू कर दिए। ईट लगने से सूरज बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मोहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी कमलेश ने आरोपी देवर मोहित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जमीन विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर पीडि़त परिवार को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed