फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विशाखा समिति के समक्ष दर्ज कराए महिला कांस्टेबल ने बयान

विशाखा समिति के समक्ष दर्ज कराए महिला कांस्टेबल ने बयान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी थाना प्रभारी पर शोषण के आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल ने विशाखा समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो महिला कांस्टेबल ने शिकायती पत्र में लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए एफआईआर की मांग की है। एक सप्ताह के अंदर समिति को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों बुलंदशहर के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने डीएम, एसएसपी आदि अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गुलावठी एसएचओ सचिन मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। पीडि़ता महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि जुलाई 2017 से जुलाई 2020 तक थाना गुलावठी में बतौर महिला आरक्षी तैनात रही थी। जुलाई 2020 के बाद उसका स्थानान्तरण दूसरे थाने में कर दिया गया। फरवरी 2020 से थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक द्वारा उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया गया। प्रभारी निरीक्षक उसका हाथ पकड़कर कहीं भी खींचने लगते और उसके कंधे पर हाथ रखकर खड़े हो जाते थे। अपने दोस्तों से बातचीत करने के लिए दबाव बनाया जाता था। उसका स्थानान्तरण होने के बाद भी संबंधित प्रभारी निरीक्षक द्वारा उसके मोबाइल एवं निजी जीवन पर जानकारी रखी जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच विशाखा समिति को सौंप दी। शनिवार को महिला कांस्टेबल ने विशाखा समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। बताया जाता है कि महिला कांस्टेबल ने एसओ पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराया है। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ऐसे में एसओ पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed