{"_id":"5f79f6398ebc3e5fa477b6b1","slug":"ghaziabad1601828409","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के चक्कर मे हुई थी सनव्वर की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रॉपर्टी के चक्कर मे हुई थी सनव्वर की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हात्माबाद में मोबाइल विक्रेता सनव्वर की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सनव्वर की पत्नी और उसका प्रेमी पहले ही जेल जा चुके है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सनव्वर की हत्या के बाद पत्नी के नाम पर काफी प्रॉपर्टी आएगी। उस प्रॉपर्टी को बेचकर उन्हें लाखों रुपये दिए जाने का वादा हुआ था। इस कारण इन तीनों ने हत्या कराने में आरोपी प्रेमी का साथ दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांव हात्माबाद निवासी सनव्वर की 22 सितंबर की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के फ्लाईओवर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुकदमा अकबरपुर निवासी मुजाहिद नाम के युवक के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुजाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि मुजाहिद के सनव्वर की पत्नी शीबा के साथ अवैध संबंध थे। शीबा अपने प्रेमी मुजाहिद से शादी करना चाहती थी। जिस कारण यह हत्या कराई थी। बाद में जांच में पता चला कि हत्या में मुजाहिद का साथ सादिम पुत्र मोहम्मद अली निवासी अकबरपुर, मोहम्मद शहाब गाजी पुत्र जकारिया निवासी नीमखेड़ा, शादाब उर्फ सोनू पुत्र वाहब निवासी मोहल्ल रोई का पेंच जमाईपुरा कस्ब सिकंदराबाद ने दिया था। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन तीनों को शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अड़ौली बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से एक-एक तमंचा भी मिला है। तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्हे लालच दिया गया था कि सनव्वर की हत्या के बाद पूरी प्रॉपर्टी उसकी पत्नी शीबा के नाम हो जाएगी। उसके बाद प्रॉपर्टी बेचकर हत्यारोपियों को पैसा दे दिया जाएगा। इसी लालच में तीनों ने प्रेमी मुजाहिद का साथ दिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन