{"_id":"5f79e0458ebc3e9b7f06f3e5","slug":"ghaziabad1601822789","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार में सिर्फ 82 की हुई जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो हजार में सिर्फ 82 की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार में सिर्फ 82 की हुई जांच
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी ने दिए थे जांच के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। केमिस्टों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई दो हजार सांस व सर्दी बुखार के मरीजों की अभी तक कोविड जांच नहीं की गई है। जबकि जिले के कोविड नोडल अधिकारी डा. सेंथिल पांडियन सी ने निर्देश दिया था कि जो भी सांस फूलने, सर्दी व जुकाम के मरीज मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रहे हैं, उनकी लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पर जाकर जांच करेगी। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 82 लोगों की जांच की गई है।
कोरोना के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी होती थी, ऐसी परेशानी होने पर लोग कोरोना जांच से बचने के लिए घर से पास वाले मेडिकल स्टोर से ही दवा ले रहे थे। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कोरोना लक्षण की दवा लेने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट करने के निर्देश दिए थे। यह सूची प्रतिदिन प्रशासन को सौंपी जानी है। पिछले 4 महीनों में जिले के मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टरी सलाह कोरोना जैसे लक्षण की दवा लेने वालों के दो हजार से ज्यादा नाम प्रशासन को सौंप चुके हैं। प्रशासन की ओर से यह सूची आईडीएसपी लैब प्रबंधन को सौंप गई थी। लैब द्वारा ऐसे सभी मरीजों की घर-घर जाकर या तो जांच करनी थी या उन्हें फोन करके जांच करवाने के लिए सैंपल बूथ तक बुलाना था। इससे पता चल सके कि उनमें से कितने लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं। हालांकि आईडीएसपी की ओर से अब तक ऐसे केवल 82 लोगों की जांच की गई है। इस मामले में सीएमओ भी जानकारी होने के बात से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सूची में कितने लोगों की जांच की गई है, इसके बारे में जानकारी की जाएगी।
---------
आशुतोष यादव
विज्ञापन