{"_id":"5f79cf298ebc3e9bfc4f6ace","slug":"ghaziabad1601818409","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरिमा गार्डन के एच ब्लॉक में निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गरिमा गार्डन के एच ब्लॉक में निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरिमा गार्डन के एच ब्लॉक में निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
- 14 लाखकी लागत से बन रही इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क व नाली
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
गरिमा गार्डन के एच ब्लॉक में रविवार को 14 लाख रुपये की लागत से नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ। पूर्व प्रत्याशी ने नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। सड़क बनने के बाद लोगों को जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से राहत मिलेगी।
पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि एच ब्लॉक में अशोक सिंह और पंकज वाली कच्ची गली में लोगों को काफी दिक्कत होती है। यहां पर बारिश के मौसम में जलभराव और अक्सर गंदगी की परेशानी रहती है। पिछले 25 वर्षों से कालोनी के लोग सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन अब नगर निगम में प्रस्ताव बनाकर इसे 14 लाख रुपये की लागत से पास कराया गया है। उद्घाटन कार्य के दौरान सुक्रमपाल सैन, उमेश चौधरी, कुंदन लाल, रमेश सिंह, राम सुमेरू , जफरुद्दीन, आरिफ, मोमिन सैफी, सुखवीर सिंह, गिरिराज राय, सिद्धार्थ ,मनोज मौजूद रहे।
---------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन