फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आशीष त्यागी

राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आशीष त्यागी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एकमत होकर सर्वसम्मति से आशीष त्यागी जी को दोबारा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। बैठक का आयोजन क्लासिक रेसिडेंसी राजनगर एक्सटेंशन में किया गया। आगरा से शिक्षाविद महाराज सिंह त्यागी की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए वार्षिक योजनाओं पर राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अंकुल त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल पूर्ण की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद पर चुनाव का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनोज त्यागी ने आशीष त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित कर अपनी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने पर आशीष त्यागी ने समस्त कोर कमेटी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन को पूरी ऊर्जा के साथ व सभी को साथ लेकर सभी राज्यों में संगठन को गतिशीलता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संदीप त्यागी नारंगपुर, नितिन त्यागी, सुशील त्यागी, राकेश त्यागी, अधिवक्ता अजय त्यागी, संजीव त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed