{"_id":"5f79cf1b8ebc3e8cba6c387c","slug":"ghaziabad1601818395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र में निकला सीलिंग जिन्न","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र में निकला सीलिंग जिन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जीडीए ने पांच इकाईयां की सील, चार को नोटिस
विज्ञापन
- आंदोलन के मूड में उद्यमी, व्यापार मंडल भी साथ
- एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्यवाही का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में उद्योगों पर सीलिंग की कार्यवाही शुरू हो गई है। पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों पांच उद्योगों को सील किया गया जबकि चार उद्यमियों को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से नोटिस मिले हैं। पांडवनगर इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन का आरोप है कि एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्यवाही की जा रही है। सीलिंग के खिलाफ जल्द ही उद्यमी आंदोलन शुरू करने वाले हैं।
एसोसिएशन पदाधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा सीलिंग के नाम पर पिछ्ले 30 साल से स्थापित औद्योगिक इकाईयों को अनाधिकृत निर्माण वह अन्य कानूनों का हवाला देते हुए सील किया जा रहा है। हाल ही में पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया में पांच प्रतिष्ठानों में सील लगाई गई है जबकि काफी लोगों का नक्शे व पैसे भी जीडीए के पास जमा है। जीडीए के पास क्षेत्रों का जोनल प्लान भी आज तक तैयार नहीं है। गाजियाबाद में पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया के साथ हिंडन विहार इंडस्ट्रियल एरिया में भी कार्यवाही की सूचना है। जबकि दोनों ही अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके बावजूद भी नगर निगम और जीडीए द्वारा लगातार इन क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
---
आंदोलन के लिए एकजुट हुए उद्यमी:
सीलिंग के मुद्दे को लेकर पांडवनगर इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन, इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की लगातार बैठक चल रही हैं। हिंडन विहार के उद्यमी भी इसके विरोध में सामने आ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महागर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि वर्ष 1990 से औद्योगिक क्षेत्र की पहचान बनी हुई है। सीलिंग के नाम पर अधिकारी शोषण कर रहे हैं। इसके खिलाफ जल्द आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
----
जनप्रतिनिधियों ने भी की अनसुनी:
पांडव नगर और हिंडन विहार औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा
गाजियाबाद के सांसद और केंद्र सरकार के मंत्री जनरल वीके सिंह और प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग व विधायक अजीत पाल त्यागी से मुलाकात कर उन्हें
समस्या से अवगत कराया किन्तु सभी ने सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया। उद्यमियों के आरोप है कि एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने अपने निजी लाभ के लिए सीलिंग की कार्यवाही शुरू कराई है। उद्यमियों ने कहा कि वह उस राजनीतिक व्यक्ति को बेनकाब करेंगे, जिसके इशारे पर काम हो रहा है।
------
पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र:
200 - औद्योगिक इकाईयां
लगभग - 3500 कर्मचारी, श्रमिक
-----
क्या कहते हैं उद्यमी:
सीलिंग की कार्यवाही सरासर गलत है। उद्योगों को उजड़ने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर जल्द आंदोलन शुरू होगा।
- राजेश नागर, अध्यक्ष
पांडवनगर इंडस्ट्रियल एरिया
----
जीडीए, नगर निगम उद्यमियों के शोषण कर रहे हैं। सभी उद्यमी, व्यापारी इसके विरोध में एकजुट हो रहे हैं।
- अंकित गर्ग, उद्यमी
----
नियानुसार सभी उद्यमी अपनी इकाईयां संचालित कर रहे हैं।पांडवनगर और हिंडन विहार अधिकृत क्षेत्र हैं। इसका कड़ा विरोध होगा।
- तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
----
इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन इस मुद्दे को उठा चुका है। एक तरफ सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कहती है, दूसरी तरफ उद्योगों को जबरन बंद कराया जा रहा है।
- महेश आहूजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन