{"_id":"5f79c0ba8ebc3e9bab1b7d29","slug":"ghaziabad1601814714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा होगी या नहीं मंगलवार तक होगा स्पष्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुर्गा पूजा होगी या नहीं मंगलवार तक होगा स्पष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा होगी या नहीं मंगलवार तक होगा स्पष्ट
विज्ञापन
- जिला प्रशासन ने पूजा समितियों से मांगा सोमवार तक का समय
- सौ लोगों की मौजूदगी के साथ दुर्गा पूजा होने की जताई संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शहर में इस बार दुुर्गा पूजा होगी या नहीं इस संबंध में प्रशासन मंगलवार तक पूजा समितियों के समक्ष गाइडलाइन प्रस्तुत कर देगा। दरअसल पूजा करने की अनुमति को लेकर समिति पदाधिकारी लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने समिति पदाधिकारियों से सोमवार तक का समय मांगा है।
टीएचए की पूजा समिति की प्रतिनिधित्व कर रहे मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि दरअसल कोर्ट के आदेश पर अब जनपद में पूजा होना है या नहीं या फिर किन शर्तों पर होना है, इसका निर्धारण जिला प्रशासन को करना है। ऐसे में समिति लगातार प्रशासन से नियम और शर्तें के आधार पर ही पूजा करने की अनुमति मांग रहे हैं। मनीष सेन ने बताया कि पहले तो एडीएम सिटी ने सोमवार तक पूजा समितियों को इंतजार करने को कहा है। मनीष सेन ने बताया कि मंगलवार को एडीएम सिटी के साथ समिति पदाधिकारियों की बैठक होगी। हमारा प्रयास है कि हम मंगलवार से ही पूजा की अनुमति लेना शुरू कर दें। आयोजन के लिए जिला प्रशासन जो भी शर्तें रखेगा पदाधिकारी उस पर अपनी सहमति देंगे। दरअसल वह लोग भी पूजा में बहुत भीड़ नहीं करना चाहते, इसलिऐ पहले से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम न किए जाने का फैसला लिया जा चुका है।
विज्ञापन