फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मिलन विहार सोसायटी के नए गेट और शौचालय का शुभारंभ

मिलन विहार सोसायटी के नए गेट और शौचालय का शुभारंभ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
मिलन विहार सोसायटी के नए गेट और शौचालय का शुभारंभ
विज्ञापन
- अभयखंड में पार्षद ने किया दोनों का उद्घाटन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  अभयखंड-3 की मिलन विहार सोसायटी में रविवार को पार्षद मीना भंडारी ने नए मेन गेट और सफाई कर्मियों से लिए सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया। लोगों ने पार्षद से सफाई, पार्किंग, सुरक्षा और पेड़ों की छंटाई समेत अन्य प्रकार की समस्याओं पर भी चर्चा की।
आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि मिलन विहार सोसायटी के नए मेन गेट बनने के बाद काफी अच्छा हो गया है। लोगों की सुरक्षा और सफाई के मुद्दे पर नया गेट बनाने की मांग काफी समय से थी। इसी के बराबर में सोसायटी के सफाई कर्मी और महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय भी बनवाया गया है। पार्षद मीना भंडारी ने दोनों निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। लोगों का कहना है कि सोसाटी में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पार्कों की लाइट, कूड़े की व्यवस्था और पेड़ों की छंटाई न होने से काफी दिक्कत हैं। पार्षद ने तमाम समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका निराकरण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed