{"_id":"5f79c0ae8ebc3ec5ef0303f2","slug":"ghaziabad1601814702","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का सबब बन सकता है जर्जर बिजली का खंभा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हादसे का सबब बन सकता है जर्जर बिजली का खंभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विजयनगर के लेबर चौक पर लटका हुआ है खंभा
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों का आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर लेबर चौक पर जर्जर हालत में बिजली के खंभे से हादसों का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से सपोर्ट लगाकर खंभे को गिरने से रोक है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विद्युत निगम सुनवाई नहीं कर रहा है।
लेबर चौक पर पिछले कई दिनों से बिजली का खंभा लटका हुआ है। ऐसे में जर्जर तारों के गिरने से करंट का भी डर है। लोगों का कहना है कि खंभा तो बहुत पहले से ही जर्जर हालत में है और नीचे से पूरा गला पड़ा है। खंभा कभी भी गिर सकता है और बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर खम्भे को रस्सी और दूसरे खम्भे के सहारे रोका गया है। खाद्य सुरक्षा एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय बिंदल ने बताया कि इस समस्या को कई बार अधिकारियों तक रखा गया लेकिन निदान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के साथ समस्या के निस्तारण कराया जाएगा।
----
बिजली के खंभे की शिकायत कई बार की गई है। विद्युत निगम के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
- विक्की पंजाबी, स्थानीय निवासी
----
महिलाओं, बच्चों को राह गुजरने से डर लगता है। खंभे को जल्द बदला जाए।
- हरमन प्रीत कौर, स्थानीय निवासी
-----
जर्जर तार लटकने से कई बार हादसे हुए हैं। शिकायत की भी सुनवाई नहीं कि जा रही।
- सुमित सहगल, स्थानीय निवासी
-----
क्षेत्र में बिजली की समस्या भी जर्जर तार और खंभे की वजह से बनी हुई है। समस्या का जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए।
- रुचि सिंघल, स्थानीय निवासी
----
विज्ञापन