फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास देर रात लोनी निवासी बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
लोनी के लक्ष्मी गार्डन पवन कुमार 28 परिवार के साथ रहते थे। वह गाजियाबाद के एक मॉल मे काम करते थे। उनके भाई संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गाजियाबाद से ड्यूटी कर लोनी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed