{"_id":"5f7621b18ebc3eefa7772b07","slug":"ghaziabad1601577393","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावठी इंस्पेक्टर की बढ़ रही मुश्किलें, अब पत्नी ने मांगी आधी सैलरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुलावठी इंस्पेक्टर की बढ़ रही मुश्किलें, अब पत्नी ने मांगी आधी सैलरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। गुलावठी थाना प्रभारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों महिला थाने पर तैनात महिला आरक्षी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, अब उनकी पत्नी ने परिजनों संग एसएसपी से मुलाकात की है। साथ ही पति की आधी सैलरी खुद को दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सचिन मलिक वर्तमान में बुलंदशहर के गुलावठी थाने के प्रभारी है। उनकी शादी वर्ष 2004 में मेरठ के सदर बाजार निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया गया कि शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और पत्नी अलग रहने लगी। जिसके बाद पत्नी ने अदालत में खर्चे का मुकदमा डाल दिया। अदालत ने अपने आदेश में सचिन मलिक को नौ हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया। जिसे सचिन मलिक हर माह दे रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी ने अपने पिता और भाई के साथ एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उसका नौ हजार रुपये में खर्च नहीं चल रहा है। इसलिए उसे अपने पति की कानूनी तरीके से आधी सेलरी चाहिए। जिसके बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रेनू और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि वह पुलिस हेड क्वार्टर को पत्र लिखेंगे। पुलिस हेड क्वार्टर से जो भी आदेश आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोट
सचिन मलिक की पत्नी और उसके परिवार के लोग मुझसे मिले थे। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए इंस्पेक्टर की सेलरी से आधी सेलरी की मांग की है। पुलिस हेडक्वार्टर को पत्र लिखा जा रहा है। जो भी वहां से आदेश होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन