{"_id":"5f7621a78ebc3e9bc61cad00","slug":"ghaziabad1601577383","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी और प्रियंका के हाईवे से गुजरने की सूचना पर रहा अलर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राहुल गांधी और प्रियंका के हाईवे से गुजरने की सूचना पर रहा अलर्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। हाथरस कांड के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के जिले की सीमा से होकर हाथरस जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई और एसएसपी ने सिकंदराबाद और खुर्जा इलाके में एसपी सिटी के निर्देशन में फोर्स को तैनात कर दिया। हालांकि, बाद में सूचना मिली कि दोनों कांग्रेस नेताओं का काफिला एक्सप्रेस-वे से होता हुआ हाथरस की तरफ निकल गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा बृहस्पतिवार की सुबह करीब १० बजे हाथरस के लिए निकले थे। बताया गया कि दोनों नेता हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई युवती के परिजनों से मुलाकात करने के लिए जाना था। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह को इनपुट मिला कि दोनों नेता बुलंदशहर के सिकंदराबाद और खुर्जा होते हुए पहले अलीगढ़ जाएंगे। इसके बाद हाथरस पहुंचेंगे। इसलिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी कि वह उनके काफिले पर नजर रखे। यदि, लखनऊ से रोकने का आदेश आएगा तो काफिले को रोका जाएगा। इनपुट में यह भी बताया गया कि दोनों नेताओं के काफिले में लगभग 32 गाडिय़ां है। इसलिए सिकंदराबाद और खुर्जा में पुलिस लाइन से भी फोर्स भेजा गया था। हालांकि, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नेताओं का बुलंदशहर से निकलने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। बाद में उनका काफिला एक्सप्रेस-वे से निकला है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स लगाया गया था।
विज्ञापन