फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिश्तेदारी बताकर सिपाही से ठगे 90 हजार रुपये

रिश्तेदारी बताकर सिपाही से ठगे 90 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मुकेश कुमार को अपना भाई बताकर अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने उससे करीब 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रुपये को होल्ड में डलवा दिया गया है। जिससे कि जल्द ही सिपाही को रकम वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मुकेश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 28 सितंबर को अज्ञात शातिरों ने उसे फोन किया और उसे अपने रिश्तेदार का लड़का और भाई बताया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीडि़त से किसी काम के लिए रुपये मांगे। कुछ देर बाद पीडि़त के खाते से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामला संज्ञान में आते ही पीडि़त सिपाही ने नगर पुलिस से गुहार लगाई। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही बैंक अफसरों से बात कर ट्रांसफर राशि को होल्ड करा दिया गया है। जल्द ही राशि पीडि़त सिपाही को वापस मिल जाएगी और आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed