फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   होम आइसोलेशन सुविधा शुरू होने से जांच करा रहे लोग

होम आइसोलेशन सुविधा शुरू होने से जांच करा रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
होम आइसोलेशन सुविधा शुरू होने से जांच करा रहे लोग
विज्ञापन
- 98 फीसदी जनपद में कांटैक्ट ट्रेसिंग रेट -सितंबर माह में कांटैक्ट ट्रेसिंग में 595 पॉजिटिव मिले  माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। होम आइसोलेशन की व्यवस्था शुरू होने के बाद जांच कराने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। शासन के निर्देश के बाद इस समय प्रतिदिन पांच हजार जांच शुरू की गई है। सितंबर महीने में संक्रमित मामले बढ़ने का बड़ा कारण भी यही है। लोग स्वयं जांच कराने पहुंच रहे हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और तेज करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। सितंबर में 595 पॉजिटिव मामले कांटैक्ट ट्रेसिंग के जरिए ही ट्रेस किए गए हैं।  यह जानकारी जिला अधिकारी  अजय शंकर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया  अधिक से अधिक जांच करने के लिए जनपद में सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बढ़ाए गए हैं।
इस समय 20 स्थानों पर कोरोना जांच की जा रही है। डासना, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर समेत चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा भोजपुर पीएचसी पर भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी कोरोना जांच केंद्र काम कर रहे हैं। पांच हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल प्रितिदिन लिए जा रहे हैं। इस संख्या को बढ़ाकर प्रतिदिन छह हजार करने की कवायद की जा रही है। सीएमओ ने बताया बिना लक्षण वाले लोग जांच कराने से बचते थे। उन्हें डर रहता था कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कोविड अस्पताल में रहना पड़ेगा। होम आइसोलेशन सुविधा शुरू होने के बाद लोगों की यह दुविधा दूर हो गई है। अब जांच कराने में संकोच नहीं कर रहे हैं। लक्षण विहीन उपचाराधीन होम आइसोलेशन में रहकर ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed