{"_id":"5f75b7e88ebc3e9b9d1179ce","slug":"ghaziabad1601550312","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु टीकाकरण अभियान को सीडीओ ने दिखाई झंडी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पशु टीकाकरण अभियान को सीडीओ ने दिखाई झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई । सीडीओ अस्मिता लाल ने अभियान की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर किया। टीकाकरण अभियान के दौरान पशुओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा विजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि पशुओं में टीकाकरण के लिए 18 टीमों को लगाया गया है। अभियान 45 दिन तक चलेगा। इस टीकाकरण अभियान के साथ ही ईयर टैगिंग का कार्य भी किया जाएगा। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि चार अक्टूबर को वर्ल्ड एनीमल डे पर पशुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर डा अनिल सौलंकी, डा कुलदीप सिंह, डा सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।