फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

युवक के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 19 निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। दो बार में शातिर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर 19 में नितिन मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक निजी बैंक में बचत खाता है। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए हुए थे। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से दो बार में करीब 40 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने आनन फानन में बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत की। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed