{"_id":"5f71c2738ebc3e91b537d0f3","slug":"ghaziabad1601290867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर पिस्टल रख खिंचवाई फोटो, हवालात पहुंचा आरोपी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कनपटी पर पिस्टल रख खिंचवाई फोटो, हवालात पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.......
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैला भट्टा निवासी इरफान कुरैशी के रूप में हुई आरोपी की पहचान
- आरोपी ने पार्षद पर दर्ज कराया था लूट व रंगदारी का मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कनपटी पर पिस्टल रखकर फोटो खिंचवाने वाले युवक को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैला भट्टा निवासी इरफान कुरैशी के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस का कहना है कि जिस पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाया गया, वह अवैध है या वैध इसकी जानकारी की जा रही है। इस संबंध में कैला भट्ठा चौकी प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।................
बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। युवक ने कनपटी पर पिस्टल रखकर फोटो खिंचवाई हुई थी। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई थी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। जांच पड़ताल की जिम्मेदारी कैला भट्टा चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव को दी गई थी। तहकीकात में पता चला कि फोटो खिंचवाने वाले युवक का नाम इरफान कुरैशी निवासी ईदगाह रोड कैला भट्टा थाना कोतवाली है।
आरोपी ने पार्षद पर दर्ज कराया था लूट व हफ्ता वसूली का केस.......
नगर कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि इरफान ने चंद रोज पहले कांग्रेसी पार्षद मरगूब अहमद समेच पांच लोगों के खिलाफ हफ्ता वसूली और लूट का केस दर्ज कराया था। इरफान से पिस्टल के बारे में पूछताछ की जाएगी कि वह लाइसेंसी है या नहीं। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि उक्त फोटो कितनी पुरानी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन