फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रधान, सचिव और सप्लाई इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर

प्रधान, सचिव और सप्लाई इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी एक ग्रामीण ने ब्लॉक सेक्रेटरी, सप्लाई इंस्पेक्टर, प्रधान और राशन डीलर के खिलाफ कार्य और जांच मे अनियमितता की शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सेे बौखलाए चारों आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। मामले में पीडि़त की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी ग्रामीण सतवीर सिंह पुत्र राम सिंह ने गांव के प्रधान द्वारा फर्र्जी ढंग से गांव के रास्तों, बारातघर व पंंचायत घरों का निर्माण दिखाने व गांव के राशन डीलर की मौत के बाद सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास कराने के आरोप लगाए थे। साथ ही इन सभी बिंदुओं की जांच कराने की मांग आला अधिकारियों से की थी। शिकायत में पीडि़त ग्रामीण ने ब्लॉक के पंचायत सचिव व क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थेे। आरोप है कि लगातार शिकायतों से बौखलाए सभी चारों आरोपियों ने गत एक जून 2020 को शिकायत कर्ता को प्रधान के घर बुलवाया और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और धमकी दी कि यदि अब शिकायत की तो उसे व उसके पुत्र को जान से मार देेेंगे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीडि़त ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मामले में सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जल्द से जल्द अवगत कराने के आदेश पारित किए। न्यायालय के आदेश के बाद अब जहांगीराबाद पुलिस ने मामले में आरोपी गांव के प्रधान बलदान सिंह, राशन डीलर विनोद कुमार, ब्लॉक सचिव रोशन लाल व सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। न्यायालय के आदेश पर जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी, 464, 467, 468, 470, 471, 474, 323, 504, 506 व दफा 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट गांव खनपुरा निवासी सतवीर की तहरीर पर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर गांव के प्रधान बलदान सिंह, राशन डीलर विनोद कुमार, ब्लॉक सचिव रोशन लाल व सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। गहनता से जांच पड़ताल किए जाने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  -विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed