{"_id":"5f708dd38ebc3e9ba96a6ba7","slug":"ghaziabad1601211859","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के साथ जेईई एडवांस परीक्षा संपन्न, पांच अक्टूबर को आएगा परिणाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुरक्षा के साथ जेईई एडवांस परीक्षा संपन्न, पांच अक्टूबर को आएगा परिणाम
विज्ञापन
फायल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः आईआईटी में में प्रवेश को दो पालियों में हुई जेईई एडवांस परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान
विज्ञापन
- आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में 249 और बीबीडीआईटी में 230 अभ्यर्थियों ने दी जेईई एडवांस परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना काल के बीच आईआईटी में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस-2020 रविवार को संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए महानगर के केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा संपन्न होने की विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जेईई एडवांस के नतीजे पांच अक्टूबर को जारी होंगे।
महानगर के बीबीडीआईटी परीक्षा केंद्र पर 250 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 230 ने परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 20 अनुपस्थित रहे। वहीं, आरडी इंजीनियरिंग काॅलेज में पंजीकृत 252 परीक्षार्थियों में 249 ने परीक्षा दी। तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम पांच अक्तूबर को घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को छह से नौ नवम्बर तक सीट आवंटित की जाएगी। इससे पहले एक से छह सितंबर तक जेईई मेन की परीक्षा हुई थी। परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया गया था।
जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को सुबह नौ से 12 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से से शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने जेईई मेन के बाद अब जेईई एडवांस की परीक्षा होने पर खुशी जाहिर। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते विद्यार्थियों के मन में परीक्षा करने की आशंका घर कर गई थी। लेकिन परीक्षा होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। कोरोना के चलते परीक्षा केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों बीबीडीआईटी व आरडी इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रवेश द्वार पर गोले बनाए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों के बीच दूरी बनी रहे। परीक्षा कक्ष में 12-12 विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया।परीक्षार्थियों के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य था। कई विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से मास्क वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----------------