{"_id":"5f7075a58ebc3e9b81348aa3","slug":"ghaziabad1601205669","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड चार निवासी महिला के खाते से शातिर ठगों ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी का पता चला। पीड़िता अपने पति के साथ एटीएम बूथ से रुपये निकालने गई थी। लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फूला सुम्बली ज्ञानखंड चार स्थित एलआईजी में परिवार के साथ रहती हैं। उनका एक बैंक में बचत खाता है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति के साथ घर के पास में ही स्थित एक एटीएम बूथ में रूपये निकालने गईं थी। उनके पति ने तीन बार कार्ड स्वाइप किया, लेकिन रुपये नहीं निकलने। इसके बाद वह दोनों घर आ गए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गईं। दो बाद में दस दस हजार और एक बार पांच हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॅक कराया। इसके बाद। इसके बाद ब्रांच में शिकायत। बैंक ने साइबर सेल में शिकायत करने को कहा। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन