फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध निर्माण करने पर महिला समेत चार पर रिपोर्ट

अवैध निर्माण करने पर महिला समेत चार पर रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 16 ए में मकान का अवैध निर्माण कराने वाली तीन महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिना स्वीकृति के अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। आवास विकास परिषद के प्रभारी सहायक अभियंता की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
आवास विकास परिषद के प्रभारी सहायक अभियंता जयराम ने इंदिरापुरम थाने में दी तहरीर में कहा है कि वसुंधरा सेक्टर 16ए एससीपी 31, 32,33 में बिना स्वीकृति के फ्रंट और साइड सेटबैक कवर करते हुए सड़क के बाहर तीनों ओर छज्जा बनवाया जा रहा है। बिना अनुमति के अवैध रूप से यह निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इसके लिए आवंटी को निर्माण रोकने का अदेश दिया गया। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। इसके लिए आवंटी विमला, रेखा, शोभा और निर्माणकर्ता रूपेश मेहरा के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि आवास विकास परिषद की ओर मिली तहरीर के आधार पर तीन महिला और एक पुरूष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed