फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाले 11 हजार रुपये

एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाले 11 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। न्यायखंड एक निवासी युवक की मदद के बहाने झांसे में लेकर शातिर ठग ने कार्ड बदलकर 11 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। पीड़ित घर पहुंचा तो कार्ड बदला हुआ था। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
इंदिरापुरम के न्यायखंड एक में मिंटू परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह शनि चौक स्थित एक निजी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालकर जब वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। दो बार में उनके खाते से 11 हजार पांच सौ रुपये निकल गए थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह भी बदला हुआ था। उनका कहना है कि एटीएम बूथ में उनके पीछे एक युवक था। जिसने बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। पीड़िता ने पुलिस से बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने की मांग कर तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed