फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 विचाराधीन बंदी समेत 35 मिले कोरोना संक्रमित

11 विचाराधीन बंदी समेत 35 मिले कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा शनिवार को 3500 के पार पहुंच गया। शनिवार को 11 विचाराधीन बंदी समेत 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमण के 3516 केस हो गए हैं। जिसमें 2969 अब तक डिस्चार्ज हो चुके है और 58 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 489 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिले की अस्थाई जेल में शनिवार को 11 विचाराधीन बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि, सदर तहसील क्षेत्र के गांव बराल में एक, नगर की यमुनापुरम कालोनी में दो, हरि एंक्लेव में एक और चांदपुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा क्षेत्र में छह व्यक्ति तो बीबीनगर क्षेत्र में पांच व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सिकंदराबाद क्षेत्र में एक, जहांगीराबाद क्षेत्र में एक, पहासू क्षेत्र में एक, स्याना क्षेत्र में एक, शिकारपुर क्षेत्र में एक, दानपुर क्षेत्र में एक, अगौता क्षेत्र में एक और अनूपशहर क्षेत्र में एक व्यक्ति रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव आया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 11 विचाराधीन बंदी समेत 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही कोविड अस्पताल से 50 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed