फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मां को साथ रखकर दिया संदेश

मां को साथ रखकर दिया संदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
मां को साथ रखकर दिया संदेश
अपनी मां के साथ प्रतिमा पुरकाइस्त - फोटो : Amar Ujala
डायोटर्स डे पर..
विज्ञापन
मां को साथ रखकर दिया संदेश गोविंदपुरम की गौड़ होम्स सोसायटी में रहने वाली प्रतिमा पुरकाइस्त की मां मंजू अपनी बेटी के साथ रह रहीं हैं। भाइयों की व्यस्तता के बाद करीब साल भर पहले प्रतिमा ने मां को साथ रखने की जिम्मेदारी उठाई और समाज को संदेश देने का काम किया कि बेटी भी अपने माता पिता की जिम्मेदारी उठा सकती हैं। प्रतिमा की मां मूलरूप से कलकत्ता की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पिता की म्रत्यु के बाद मां अक्सर घर पर अकेली पड़ जाती थीं। भाइयों की व्यस्तता रहने से उनको अकेलेपन का अहसास होता था। इसके बाद मां को में अपने साथ लेकर आई। मां ने पहले काफी मन किया लेकिन समझाने पर वह हमारे साथ आने को तैयार हुईं। उनका आशीर्वाद हमें प्रतिदिन मिलता है। मां मंजू ने कहा कि प्रतिमा बेटी होकर बेटों से बड़ा फर्ज निभा रही है। दिन रात वह मेरी एक बेटे की तरह सेवा करती है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बेटी बेटों की कमी को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed