{"_id":"5f6f48998ebc3e9b91746df5","slug":"ghaziabad1601128601","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब साइट पर पठनीय खबर होगी
विज्ञापन
विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक
- दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतर जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जनपद में शनिवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भ निरोधकों के स्टॉल लगाए गए और दंपत्तियों को बास्केट ऑफ च्वाइस के जरिए अपना पंसदीदा गर्भ निरोधक चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि अच्छी फैमिली प्लानिंग के मुताबिक दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर जरूर होना चाहिए। इतना ही नहीं शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा हो तो उसका पालन पोषण अच्छी तरह से हो पाता है। दंपत्ति को एक-दूसरे को समझने के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी पसंद के मुताबिक गर्भ निरोधक का चयन करें और पूरी तरह सोच समझकर भविष्य की तैयारी करें। सीएमओ ने बताया कि बेहतर फैमिली प्लानिंग के प्रति दंपत्तियों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर न केवल गर्भ निरोधकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है बल्कि निशुल्क गर्भ निरोधक उपलब्ध भी कराए जाते हैं। शनिवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बास्केट ऑफ च्वाइस लगाई गई और इच्छुक दंपत्तियों को गर्भ निरोधक उपलब्ध कराए गए।
57 महिलाओं ने छाया और 89 महिलाओं ने माला एन पर विश्वास जताया :
इस मौके पर 17 आईयूसीडी और 13 पीपीआईयूसीडी लगाई गईं। इसके अलावा 11 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 57 महिलाओं ने छाया गर्भ निरोधक गोली का चुनाव किया, जबकि 89 महिलाओं ने माला एन पर विश्वास जताया। इसके अलावा 2240 दंपत्तियों को कंडोम उपलब्ध कराए गए। मुरादनगर के अटौर गांव स्थित पीएचसी में एएनएम नित्य प्रिया द्वारा तैयार की गई बास्केट ऑफ च्वाइस को खूब सराहा गया। इसमें ऑरल कंट्रासेप्टिव पिल्स, कॉपर टी और अंतरा इंजेक्शन का डिस्पले किया गया था। महाराजपुर पीएचसी पर डा. रितु ने वर्ल्ड कंट्रासेप्शन डे का उदघाटन किया तो भोजपुर पीएचसी में नव दंपत्तियों की विस्तार से काउंसिलिंग की गई और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक गर्भ निरोधक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
710 महिलाओं ने अंतरा पर जताया भरोसा :
सीएमओ ने बताया कि अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन सुरक्षित अंतराल के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। जनपद में अप्रैल से सितंबर तक कुल 710 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया है। महिलाएं इसे सुरक्षित गर्भ निरोधक मानती हैं और कोई शंका होने पर केयर लाइन के जरिए खुद ही समाधान भी पता कर लेती हैं। इस अवधि के दौरान जनपद में 1700 के करीब महिलाओं ने गर्भ निरोधक गोली छाया को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------