फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न: संजय सिंह

बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न: संजय सिंह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न: संजय सिंह
किसान पंचायत में मौजूद राज्यसभा सदस्य संजय सिंह - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न: संजय सिंह - सदरपुर में किसानों की पंचायत में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गांव सदरपुर में आयोजित किसानों की पंचायत में शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी हर मुद्दे पर किसानों के साथ है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने विगत दिनों केंद्र द्वारा थोपे गए किसानों के काले कानून का विरोध इसलिए किया कि वह किसान विरोधी था। केंद्र सरकार का यह असीमित भण्डारण के नाम पर जमाखोरों के हितों को संरक्षित करता है। वर्तमान सरकार किसानों को ही उजाड़ने पर लगी है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह व चौधरी देवीलाल को स्मरण करते हुए दोनों नेताओ की कमी को महसूस भी किया। संजय सिंह ने अपने समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से किसानों की लड़ाई में कंधे से कंधे मिलाकर चलने का आहवान किया। जिले के किसानों की आवाज भी उठाने का आश्वासन उन्हीने दिया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति व असंगत मुआवजा देने की भत्सर्ना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मनोज त्यागी, दिल्ली के आप विधायक हाजी यूनुस, प्रदेश उपाध्यक्ष छवि यादव, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीप्ति वर्मा, एसपी सिसोदिया, दिलशाद खान, प्रियंका गगन सिंह, जतिन शर्मा, सतीश कुमार, मान सिंह बघेल, ठाकुर देवेंद्र सिंह, भावना बिष्ट, राशिद सिद्दकी, रवि पंडित, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed