फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पार्षद और उनकी पत्नी पर बदसलूकी का आरोप

पार्षद और उनकी पत्नी पर बदसलूकी का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
पार्षद और उनकी पत्नी पर बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
- वीडियो वायरल, सड़क की समस्या लेकर पहुंचे थे बहरामपुर के लोग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वार्ड संख्या- 35 के पार्षद और उनकी पत्नी पर समस्या लेकर पहुंचे लोगों से बदसलूकी का आरोप लगा है। इसके कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें पार्षद लोगों को अपने आवास से बाहर करते हुए दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कार्यवाही के लिए एसएसपी से शिकायत की जाएगी और विजयनगर थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
अकबरपुर-बहरामपुर से पार्षद पिंटू सिंह के आवास पर बहरामपुर से कुछ लोग सड़क की समस्या को लेकर पहुंचे। लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में सड़क बदहाल हालात में है और जलभराव रहता है। आरोप है कि इस दौरान पार्षद ने अपने आवास पर लोगों की बात नहीं सुनी और लोगों को धक्के देकर निकलना शुरू कर दिया। जब कुछ लोग इसका वीडियो शूट करने लगे तो उनसे मोबाइल छीन लिया। लोगों ने मारपीट का भी आरोप पार्षद पर लगाया है। स्थानीय महिलाएं भी इस दौरान मौजूद थीं। उन्होंने भी पार्षद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस बाबत लोगों ने थाने में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। पूरे घटना के 2 वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जिसमें पार्षद और उनकी पत्नी सड़क की समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों पर भड़क रहे हैं। इस मामले में स्थानीय निवासी एसएसपी से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। पार्षद का पक्ष जानने के लिए कॉल की गई तो उनका कॉल नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed