{"_id":"5f6f398b8ebc3e9bcf5c5fe2","slug":"ghaziabad1601124747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध असलहा के साथ मसूरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.........
विज्ञापन
- ऑपरेशन निहत्था के तहत मसूरी पुलिस ने की कार्रवाई
गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के तहत दो युवकों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उनसे दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास असलहा कहां से आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।.............
मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के गंगनहर पर बने पुल पर गश्त पर थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिरोज निवासी मोहल्ला सुभानको वाला ग्राम नाहल तथा नदीम निवासी मोहल्ला नालीपाड़ा मसूरी के रुप में हुई है। नदीम पर मसूरी थाने में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ का कहना है कि दोनों आरोपी राहगीरों से लूटपाट के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन