फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूल गेट पर प्रिंसिपल ने लिखी मन की बात

स्कूल गेट पर प्रिंसिपल ने लिखी मन की बात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल गेट पर प्रिंसिपल ने लिखी मन की बात
विज्ञापन
- मन की बात में अभिभावकों से भ्रमित न होने को कहा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि मामले को लेकर अभिभावक और स्कूल मैनेजमेंट के बीच लगातार विवाद बना हुआ है। इसकी वजह से अभिभावक जहां आए दिन स्कूलों के बाहर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। वहीं शनिवार को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अभिभावकों तक अपनी बात पहुंचाने को मन की बात की है। वैशाली सेक्टर-1 स्थित सनवैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति गोयल ने एक पेपर पर अपने मन की बात लिखकर स्कूल गेट पर चस्पा कराया।  "प्रधानाचार्या की कलम से .......... रुबरू " शीर्षक से प्रिंसिपल ने यह बात लोगों तक पहुंचाई। पत्र के माध्यम से प्रधानाचार्या ने कई अभिभावक एसोसिएशन की ओर से अभिभावकों को भ्रमित किए जाने की भी बात लिखी है। उन्होंने इसके जरिये कहा कि अभिभावक ऐसी एसोसिएशन और संस्था पर ध्यान ना दें जो उन पर दवाब बनाकर फीस देने से रोक रहे हैं। इसमें प्रीति गाेयल ने लिखा कि बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को फीस स्कूल को देनी चाहिए, इसका इस्तेमाल स्कूल में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों, शिक्षकों और स्टाफ को देने में काम आएगा। वहीं प्रधानाचार्या ने उन अभिभावकों को मदद करने का भी आश्वासन दिया है जो असल में इस दौरान परेशानी से जूझ रहे हैं। इस पर प्रधानाचार्या का कहना है कि जो भी अभिभावक संघ के सदस्य या अभिभावक स्कूल पहुंचेंगे वे इस नोटिस को पढ़कर जरूर समझ पाएंगे कि स्कूल मैनेजमेंट अपनी जगह गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed