फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरडब्लूए उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खातों से उड़ाए डेढ़ लाख

आरडब्लूए उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खातों से उड़ाए डेढ़ लाख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
- उपाध्यक्ष के खाते से बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल कर निकाले 40 हजार
विज्ञापन
- घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने संबंधित थानों में दर्ज कराई एफआईआर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने गुलमोहर एनक्लेव आरड्ब्ल्यूए की उपाध्यक्ष पूनम जैन समेत तीन लोगों के खातों से डेढ़ लाख रुपये की रकम साफ कर दी। उपाध्यक्ष का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल कर उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं, जबकि उन्होंने अपना कोई दस्तावेज स्कैन नहीं कराया। घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।..................... सिहानी गेट थाना क्षेत्रांतर्गत गुलमोहर एनक्लेव में रहने वाली पूनम जैन गुलमोहर एनक्लेव आरड्ब्यूए की उपाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से 40 हजार रुपये साफ कर दिए। उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज भी नहीं आया। नेट बैंकिंग के जरिये खाते की डिटेल चेक करने पर उन्हें घटना का पता चला। पूवन जैन का कहना है कि ठगों ने बायोमैट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल कर रकम निकाली है, जो बैंककर्मियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उनका आरोप है कि शिकायत लेकर बैंक जाने पर कर्मचारियों ने किसी भी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।.....................
विज्ञापन
सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नंदग्राम निवासी राजेश कुमार पेशे से अध्यापक हैं। उनका कहना है कि उनके खाते से छह बार में साठ हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि उन्होंने इस तरह की कोई ट्रांजक्शन नहीं की। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें घटना पता लगी। तीसरे मामले में प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी हरेंद्र सिंह का कहना है कि वह नोएडा की निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने पिता के इलाज के लिए रकम इकट्ठा की थी। साइबर ठगों ने उनके खाते से 48 हजार रुपये साफ कर दिए। उन्होंने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed