फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सबमर्सिबल पंप खराब, प्राइवेट टैंकर के पानी से बुझाई प्यास

सबमर्सिबल पंप खराब, प्राइवेट टैंकर के पानी से बुझाई प्यास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप खराब, प्राइवेट टैंकर के पानी से बुझाई प्यास
विज्ञापन
- वैशाली सेक्टर-3 में जलकल के सबमर्सिबल पंप खराब होने के बाद बढ़ी दिक्कत - गंगाजल प्लांट में भी हो गया था फाल्ट, तीन दिन से लोग परेशान - सेक्टर-3 एफ के घरों में कम प्रेशर से मिल रहा पानी, बढ़ी दिक्कत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद । वैशाली सेक्टर- 3 में जलकल के सबमर्सिबल पंप खराब होने से दो दिनों से इलाके में गंगाजल सप्लाई की दिक्कत बढ़ी हुई है। आलम यह है कि लोगों को मजबूरी में प्राइवेट टैंकर मंगाने के बाद अपने रोजमर्रा के काम और प्यास बुझानी पड़ रही है। शनिवार सुबह गुस्साए लोग सेक्टर-3 में पंप हाउस पहुंचे। वहां नगर निगम की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया। उधर, प्रताप विहार प्लांट में भी तकनीकी खराबी होने से गंगाजल की सप्लाई भी कम प्रेशर से मिल रही है। जलकल के जूनियर इंजीनियर सोमेंद्र तोमर का कहना है कि सबमर्सिबल पंप खराब होने के बाद ठीक करा दिए हैं। रविवार सुबह को भरपूर गंगाजल की सप्लाई दी जाएगी। यहां आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र भदौरिया का कहना है कि बीते तीन-चार दिनों से इलाके में पानी की किल्लत बनी हुई है। सबसे पहले छाया पब्लिक स्कूल के पास चल रहे सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इससे गंगाजल तेज प्रेशर के कारण सड़क पर बहता रहा। लोगों ने निगम में शिकायत की। लेकिल जल्द सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद नगर निगम के वैशाली स्थित पंप हाउस में सबमर्सिबल खराब हो गए। साथ ही प्रताप विहार प्लांट में गंगाजल की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे लोगों की परेशानी दो गुना बढ़ गई। इस बीच कालोनी के करीब 150 घरों में कम प्रेशर से पानी सप्लाई तो हुआ। लेकिन लोग उसका फायदा नहीं ले सके। जिसमें ग्राउंड फ्लोर के लोग ही पानी भर सके। जबकि प्रथम तल से ऊपर फ्लोर पर रहने वाले लोगों के लिए मजबूरी में प्राइवेट टैंकर मंगवाया। इसके बाद लोगों को जरूरी काम के लिए पानी मिल सका। वहीं, दिनभर की प्यास बुझाने के लिए उन्हें बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा है।
विज्ञापन
परिचर्चा ः - गंगाजल लोगों के घरों में सप्लाई होने के बजाय सड़क पर बहता रहता है। लापरवाही इस कदर है कि शिकायत के बाद भी समाधान के लिए इंतजार करना पड़ता है। तीन-चार दिन से लोगों की समस्या बढ़ी हुई हैं। मजबूरी में पानी का टैंकर मंगवाकर गुजारा किया। धीरेंद्र भदौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- पाइप लाइन लीकेज के दौरान 100 से अधिक घरों में गंदे पानी की सप्लाई शुरु हो गई। जबकि सुबह के समय कम प्रेशर से पानी आने पर लोग भर भी नहीं पाते हैं। पंप हाउस पर जाने के बाद सबमर्सिबल खराब होने की जानकारी मिली। विनय
- पानी के लिए रोजाना की किल्लत से अब परेशान हो गए हैं। जलकल भी नियमित तौर पर समाधान कराने में पीछे है। शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती है। एक परेशानी के लिए कई बार फोन और निम्न तरीके से शिकायत दर्ज करानी पड़ती है। जेपी झा ---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed