फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल मीडिया के जरिए डिफॉल्टर आवंटिओं को बकाया जमा करने का संदेश

सोशल मीडिया के जरिए डिफॉल्टर आवंटिओं को बकाया जमा करने का संदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए डिफॉल्टर आवंटिओं को बकाया जमा करने का संदेश
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने को ट्विटर पर चलाया अभियान
विज्ञापन
- 8294 बकाएदारों को योजना का लाभ लेने का दिया जा रहा है संदेश - योजना में आवेदन करने वालों का आंकड़ा 30 फ़ीसदी के आसपास माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सोशल मीडिया के जरिए जीडीए डिफॉल्टर आवंटिओं को बकाया जमा करने का संदेश दे रहा है। पांच दिन बाद जीडीए की एकमुश्त समाधान योजना समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जीडीए ने ट्विटर के जरिए डिफॉल्टर आवंटिओं को छूट का लाभ उठाकर बकाया जमा करने को कहा है। ट्विटर के जरिए आवंटिओं को बकाया जमा करने पर मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। ऐसे में महानगर में छोटे-बड़े 8294 बकाएदारों को योजना का लाभ उठाने की हिदायत दी जा रही है। 30 सितंबर को खत्म हो रही एकमुश्त समाधान योजना में आवेदन का आंकड़ा 30 फ़ीसदी के आसपास है। ऐसे में जीडीए ने डिफॉल्टर आवंटिओं से बकाया वसूली प्रक्रिया तेज कर दी है। लोगों को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। प्राधिकरण ने अपने स्वागत कक्ष में ऑफलाइन आवेदकों के लिए काउंटर बनाया है। ओटीएस योजना में बकाया राशि पर लगी ब्याज को छूट के साथ जमा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
लोगों के लाभ और जीडीए सहित प्रदेश के विभिन्न प्राधिकरण की माली हालत में सुधार के उद्देश्य शासन बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लेकर आया। कोविड-19 के चलते नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। बता दें कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की ओर से तैयार की गई बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाएदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से डिफॉल्टर आवंटिओं को छूट के साथ बकाया जमा करने का संदेश दिया जा रहा है। आखिरी दिनों में आवेदकों की संख्या में इजाफा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed