फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के करणवास रोड स्थित गांव गंगापुर के खेत में सोमवार सुबह वृद्ध कुंवर पाल सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी 65 वर्षीय कुंवर पाल सिंह पुत्र कर्ण सिंह रविवार को घर से कहीं गए थे। लेकिन देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने वृद्ध का शव खेतों में एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में अभी हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की गहनता से विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed