फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्यूबवेल पर नहाने गए युवक का कुंडी के किनारे मिला शव

ट्यूबवेल पर नहाने गए युवक का कुंडी के किनारे मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव देवीनगला तृतीय निवासी युवक अनिल का शव खेत पर बने ट्यूबवेल की कुंडी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। बताया गया कि वह वहां पर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव देवीनगला तृतीय निवासी 22 वर्षीय अनिल पुत्र गोविंदराम सिंह रविवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने गया था । बताया गया कि वह गांव के कुंवरपाल के ट्यूबवेल पर नहाने गया था । काफी देर तक भी वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात ग्रामीणों ने उसका शव कुंडी के निकट पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलेने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामलें पूछताछ के लिये चार दोस्तों को हिरासत में लिया है । चौकी प्रभारी रूस्तम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed