{"_id":"5f5f7b1a8ebc3e50713e810b","slug":"ghaziabad1600092954","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी का वॉल्व फटा सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टंकी का वॉल्व फटा सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टंकी का वॉल्व फटा सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहा
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर-3 में लगी टंकी के पानी से सड़क और झुग्गियों पर हुआ जलभराव
- वॉल्व फटने की वजह से लोंगों को नहीं मिल सका पीने का पानी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-3 में लगे पानी की टंकी का वॉल्व फट जाने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह गया। वहीं बॉल्ब फटने की वजह से वसुंधरा सेक्टर-1 और 3 के लोगों को पानी नहीं मिल सका। पीने का पानी सड़क पर बहने की वजह से सेक्टर-3 की अंदरूनी गलियों में जल भराव की स्थिति बन गई।
प्रत्येक सेक्टर में गंगाजल की सप्लाई के लिए अलग-अलग टंकी स्थापित है। वसुंधरा सेक्टर-3 में लगी टँकी से सेक्टर-1 और 3 के लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है। सोमवार की सुबह अचानक टंकी का वॉल्व फट गया। इसके बाद जल निगम की ओर से पूरी टंकी खाली की गई, जिसके बाद वॉल्ब बदला गया। टंकी खाली करने की वजह से सेक्टर-3 की गलियों और झुग्गियों में लबालब पानी भर गया। वहीं लोगों को सुबह और शाम किसी भी समय गंगाजल सप्लाई नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की वजह से पूरी टंकी खाली कर सड़क पर ही पानी को बहा दिया गया जबकि इस जल संचयन की काई व्यवस्था ही नहीं थी। ऐसे में सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हुआ। जेई सोमेंद्र सिंह ने बताया कि वॉल्व लगाने का काम चल रहा है, वॉल्ब लगते ही पानी की सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन