फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिर्फ गर्भवती महिलाओं की हो रही है कोविड जांच

सिर्फ गर्भवती महिलाओं की हो रही है कोविड जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ गर्भवती महिलाओं की हो रही है कोविड जांच
विज्ञापन
- सामान्य महिलाओं को भेज दिया जाता है - एंटीजन किट न होने से हो रही थी परेशानी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महिला अस्पताल में इस समय सिर्फ गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच की जा रही है। उन्हें भी जांच कराने और रिपोर्ट मिलने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। इस दौरान कई महिलाओं के प्रसव भी हो जाता हैं। जांच से पहले फार्म भरा जाता है। ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण समय से महिलाओं का फार्म नहीं भरा जाता है। जब तक फार्म भरकर उन्हें मिलता है तब तक सैंपलिंग बंद कर दी जाती है। इसके जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला महिला अस्पताल में गर्भवती और अन्य महिलाओं की कोरोना जांच की सुविधा थी, लेकिन इस समय सिर्फ गर्भवती महिलाओं की ही जांच की जा रही है। गर्भवती को ओपीडी में कोविड जांच के लिए फार्म भरवाना होता है। इसके बाद बूथ पर सैंपल लिया जाता है। चार से पांच दिन बाद कोरोना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिलती है। ओपीडी में मरीज बढ़ने के साथ - साथ महिलाओं को कोरोना जांच के लिए भी परेशान होना पड़ता है। अस्पताल में इन दिनों करीब 400 से अधिक महिलाएं इलाज के लिए पहुंच रही हैं। ओपीडी में डाक्टर की सलाह के बाद ही कोविड जांच का फार्म भरा जाता है। ओपीडी में प्रवेश करने में मारामारी लगी रहती है। सुबह से ही महिलाओं की कतार लग जाती है। एक महिला का नंबर करीब तीन से चार घंटे बाद आता है। यदि कोई महिला मरीज या गर्भवती दोपहर 11 बजे के बाद आती है तो उसको ओपीडी में पहुंचने में दो बज जाते हैं। इतने में ओपीडी भी बंद हो जाती है और कोविड जांच के फार्म भी नहीं मिलते।
विज्ञापन
------------- हमारे पास एंटीजन किट पर्याप्त है। गर्भवती महिलाओं की ही नहीं, बल्कि अगर सामान्य तौर पर कोई महिला जांच कराना चाहेगी तो उसकी भी जांच की जाएगी। डा. एनके गुप्ता, सीएमओ ----------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed