{"_id":"5f578e4e8ebc3e37b87bc5c2","slug":"ghaziabad1599573582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सबसे बड़ी आक्सीजन उत्पादन इकाई होगी गाजियाबाद में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रदेश की सबसे बड़ी आक्सीजन उत्पादन इकाई होगी गाजियाबाद में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सबसे बड़ी आक्सीजन उत्पादन इकाई होगी गाजियाबाद में
विज्ञापन
- 105करोड़ की लागत से तैयार होगा प्लांट
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जनपद में जल्द उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई स्थापित की जाएगी। इकाई में कुल 105 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने संबंधित इकाई के साथ एमओयू हस्ताक्षरित कर लिया है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि मैसर्स आईनोक्स एयर प्रोडक्ट प्रालि मोदीनगर ने उप्र सरकार के साथ एमओयू साइन किया है। यह इकाई ऑक्सीजन के साथ-साथ नाईट्रोजन का भी उत्पादन करेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन तथा उद्योग विभाग ने इकाई के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित विभागों से अनापत्तियां एवं लाइसेंस निर्गत करा दिए गए हैं। इकाई को अपर गंगा कैनाल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में मंगलवार को इकाई की तकनीकी टीम के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी पांडेय ने इकाई को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इकाई द्वारा इस माह के अंत में उत्पादन प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की गई है। इकाई की उत्पादन क्षमता 150 टन प्रतिदिन की होगी। यह प्रदेश की सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई होगी।
-----------------
विज्ञापन