{"_id":"5f5781158ebc3e54e3060a99","slug":"ghaziabad1599570197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन जारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
----
शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन जारी
- आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने विरोध को दिया समर्थन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर के भूड़ भारतनगर में शराब के ठेके का विरोध लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को अब राजनीतिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध को समर्थन दिया और रिहायशी क्षेत्र से शराब का ठेका हटाए जाने की मांग की।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आरिफ राजा ने स्थानीय लोगों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-26 में पांच अगस्त से खुले शराब के ठेके का महिलाएं विरोध कर रही हैं। शासन और प्रशासन इनकी सुध नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन से कांग्रेस शराब के ठेके को हटवाने की मांग करेगी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अकील, आस मोहम्मद, नदीम अली, सलाउद्दीन सैफी, बलराज सिंह आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी से प्रदेश उपाध्यक्ष डा. छवि यादव ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को अपना समर्थन दिया है। प्रवक्ता एडवोकेट शरदेंदु शर्मा ने बताया कि अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि बीती पांच अगस्त से विजयनगर के भूड़ भारतनगर वार्ड नंबर-26 में शराब के ठेके को खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन को बार एसोसिएशन सहित कई संस्थाओं ने समर्थन दिया है और इसे रिहायशी इलाके से शिफ्ट कराने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील भगत ने कहा कि रिहायशी इलाके के साथ-साथ जिस जगह ठेका खोला गया है, वहां से कुछ ही दूरी पर धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और आर्य समाज है। बावजूद इसके ठेके को वहां खोल देना नियमों का उलंघन है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका खोलने से पहले जांच करने वाले अफसरों को ठेका स्थल के पास बने धार्मिक स्थल और घनी आबादी का दिखाई न देना और इसे खोलने की अनुमति देना साफ इशारा कर रहा है कि ये शराब का ठेका किसी रसूखदार का है या किसी नामचीन का इसमें संरक्षण है, तब ही मानकों और नियमों की अनदेखी करके इसे खोला गया है।
विज्ञापन