{"_id":"5f577c8d8ebc3e54b86e477a","slug":"ghaziabad1599569037","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की बंदिशें खत्म, करना होगा नियमों का पालन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाजार की बंदिशें खत्म, करना होगा नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार की बंदिशें खत्म, करना होगा नियमों का पालन
विज्ञापन
- पहले की तरह रहेगी साप्ताहिक बंदी, व्यापारियों ने किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। साप्ताहिक लॉकडाउन में रविवार की बंदी को भी शासन ने खत्म कर दिया है। अब बाजार में बंदी की बंदिशें खत्म हो गई हैं लेकिन सुरक्षा उपायों पर ध्यान बाजारों को देना होगा। प्रदेश सरकार के निर्णय पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।
जिले में पूर्व की भांति बाजार अपने साप्ताहिक बंदी वाले दिन ही बंद रहेंगे। मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद जिले में करीब ढाई महीने बाजार बंद रहे। इसके बाद अनलॉकडाउन शुरू होने पर बाजारों के लिए शेड्यूल तैयार किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत बाजार सप्ताह में तीन दिन ही खोले गए। अनलॉकडाउन-3 आने के साथ ही प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार साप्ताहिक को लॉकडाउन घोषित किया लेकिन अब अनलॉकडाउन-4 में साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म कर श्रम विभाग द्वारा निर्धारित पूर्व की भांति तय साप्ताहिक बंदी को ही रखने का निर्णय लिया है। गाजियाबाद जिले का अधिकांश बाजारों में मंगलवार को बंदी रहती है। जबकि लोहा मंडी में रविवार को दुकान और ऑफिस बंद रहते हैं।
----
जिले में इस दिन रहती है साप्ताहिक बंदी:
गाजियाबाद- मंगलवार
साहिबाबाद- मंगलवार
लोनी- बुधवार
मुरादनगर- बृहस्पतिवार
मोदीनगर- मंगलवार
-----
रविवार बाजार खुलने का इनको मिलेगा लाभ:
रविवार को लॉकडाउन खत्म होने का सबसे अधिक लाभ होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगा। पिछले कई दिनों से इसको लेकर मांग भी की जा रही थी। जबकि बाजारों को भी लॉकडाउन खत्म होने का लाभ मिलेगा और छुट्टी वाले दिन ग्राहक खरीदारी के लिए बाजारों में आ सकेंगे। इसके अलावा किराना बाजार भी रविवार को खुलने से लोगों की परेशानी काम हो सकेगी।
विज्ञापन
----
क्या कहते हैं व्यापारी:
रविवार को बाजार खुलने का लाभ रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को मिलेगा। छुट्टी वाले दिन ग्राहक अधिक संख्या में रेस्टोरेंट आते हैं जबकि होम डिलीवरी के आर्डर भी अधिक मिलते हैं।
मनमोहन कश्यप, रेस्टोरेंट संचालक
----
प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देने का काम किया है। सुरक्षा इंतजामों के साथ व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। रविवार को ग्राहकों की आवाजाही रहेगी।
- पंडित अशोक भारतीय, जिला चेयरमैन, संयुक्त व्यापार मंडल
------
बाजारों के लिए एक अहम निर्णय सरकार ने लिया है। बाजार पटरी पर लौटेंगे और कारोबार भी बढ़ेगा। सभी व्यापारियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
----
व्यापारी लगातार मंगलवार को ही साप्ताहिक बंदी रखने की मांग कर रहे थे। जिले में जिस दिन जहां बंदी रहती है, वैसे ही रहेगी। रविवार को ग्राहकों का लाभ मिलेगा।
- विपिन गोयल, अध्यक्ष
संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन