{"_id":"5f576c578ebc3e445632d77a","slug":"ghaziabad1599564887","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मी किए लाइनहाजिर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मी किए लाइनहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 3 साल से एक ही थाने में जमे कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल पर कप्तान ने गिराई गाज
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप, अन्य थानों की समीक्षा के भी आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। यूपी-112 और ट्रैफिक पुलिस के बाद अब थानों पर लंबे समय से डटे पुलिसकर्मी एसएसपी के रडार पर हैं। इसी कड़ी में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है उक्त पुलिसकर्मी 3 साल से भी अधिक समय से साहिबाबाद थाने पर तैनात थे। एसएसपी ने अन्य थानों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।.................
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि समीक्षात्मक कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के एक ही थाने पर लंबे समय से तैनात होने की बात सामने आई। अकेले साहिबाबाद थाने में ऐसे 44 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तैनात मिले जो 3 साल से भी अधिक समय से वहां तैनात थे। सभी 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा गैर जनपद से आए व पूर्व से पुलिस लाइन में तैनात 37 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को साहिबाबाद थाने में तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सभी एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारियों को उनसे संबंधित थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह समीक्षा थाना बार की जाएगी एक ही थाने पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा।
पूर्व में यूपी-112 और ट्रैफिक पुलिस ने किया था बड़ा फेरबदल.........
गौरतलब है कि एसएसपी ने यूपी-112 और ट्रैफिक पुलिस में लंबे समय से एक ही सर्किल या स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद एक बार फिर पुलिस में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। एसएसपी का कहना है कि क्षमता के मुताबिक अन्य पुलिसकर्मियों को भी साहिबाबाद थाने में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन