फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुठभेड़ मेें तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटी कार बरामद

मुठभेड़ मेें तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटी कार बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने अनूपशहर रोड स्थित गांव दोहली के बम्बे के पास मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी हुई ईको कार और अवैध असलाह भी बरामद किया है। आरोपियों ने २६ जुलाई को कार चालक को बांधकर कुतुबपुर पर सड़क किनारे फेंक दिया था और कार लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल के गांव चीमा निवासी राहुल कुमार छह सितंबर को एयरपोर्ट दिल्ली पर कुछ सवारियों को छोडऩे के लिए आया था। जब वह वापस लौट रहा था तो कुछ देर के लिए आनंद विहार में रुक गया। यहां पर उसे तीन युवक मिले और उन्होंने उसे बुलंदशहर चलने की बात कही। तीन हजार रुपये में कार को बुक कर लिया गया। जिस समय आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र की नईमंडी चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो तीनों बदमाशों ने शौच करने के बहाने कार को रुकवाया और चालक राहुल को बंधक बनाकर कार लूटकर फरार हो गए। इस मामले में देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देहात कोतवाली की सर्विलांस टीम में तैनात सिपाही कपिल कुमार ने एक नंबर के जरिए तीनों बदमाशों को पकड़ा है। लूट करने वाले आरोपियोंं में ओमेंद्र पुत्र सत्यपाल सिंह, मान सिंह पुत्र रंभू सिंह निवासीगण गांव माली थाना कलान जनपद शाहजहांपुर और लईक पुत्र अजीज निवासी गांव गुनारा थाना जलालाबाद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में आए थे, लेकिन लूट की योजना बना ली। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों को पकडऩे वाली टीम को बीस हजार रूपये का ईनाम दिया है।  
विज्ञापन
ऐसे पकड़ में आए आरोपी देहात कोतवाली पुलिस ने आनंद विहार से बीटीएस उठाया। इसके बाद घटनास्थल से बीटीएस उठाया। एक नंबर के आधार पर पता चला कि कार बदायूं तक गई है। यहां से एक सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली गई। जिसके बाद आरोपियों के बारे में पता चला कि यह शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed