{"_id":"5f56786d8ebc3e36860d7a1d","slug":"ghaziabad1599502445","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में 105 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 20 लाख जुर्माना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अकबरपुर में 105 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 20 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर अकबरपुर गांव में छापेमारी की। टीम ने यहां 105 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली मच गई। शहर एक्सईएन ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव हाईलॉस इलाकों की श्रेणी में आता है। अफसरों के अनुसार यहां पर छापेमारी की काफी दिनोंं से रणनीति बन रही थी।
विज्ञापन
शहर एक्सईएन शिवकुमार ने बताया कि एमडी के निर्देश पर बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को हाईलॉस फीडर में शामिल अकबपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम के पहुंचते ही गांव में खलबली मच गई। इस दौरान १०५ लोगों को मौके पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनमें कुछ लोग डायरेक्ट लाइन से बिजली चोरी कर रहे थे तो कुछ ने मीटर से पहले कट कर रखा था। एक्सईएन ने बताया कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही करीब २० लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभी छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन