फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.29 करोड़ से होगा शहीद कर्नल के गांव के रास्ते का निर्माण

2.29 करोड़ से होगा शहीद कर्नल के गांव के रास्ते का निर्माण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम पर उनके पैतृक गांव से लेकर हाईवे तक सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने 2.29 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बता दें कि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा शहीद के गांव के रास्ते को हाईवे से जोड़ने के लिए काफी प्रयास किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कि तीन मई को बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव परवाना के मूल निवासी कर्नल आशुतोष शर्मा कश्मीर के हंदवाड़ा में अपने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। सरकार ने शहीद के नाम पर उनके पैतृक गांव से लेकर हाईवे तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी। सरकार ने अब इसके लिए 2.29 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि पीडब्ल्यूडी विभाग को अवमुक्त की जा चुकी है। शहीद के नाम से सड़क के अलावा उनके गांव में द्वार और शहीद स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा। शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के पैतृक गांव में उनके मकान से लेकर हाईवे तक लगभ 2.75 किलोमीटर लंबी पक्की रोड का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन
कोट शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम पर सड़क निर्माण के लिए पैसे की स्वीकृति शासन स्तर से हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - जगदीश कुमार, एक्सइएन पीडब्लूडी, प्रांत खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed