फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी से दिनदहाड़े लूटा पर्स

बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी से दिनदहाड़े लूटा पर्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के बी ब्लाक में लोक निर्माण विभाग के एक सेवानिवृत इंजीनियर की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने तीन सितंबर को ढाई बजे दिन दहाड़े पर्स पर्स लूट लिया। पर्स में करीब 60 हजार रुपयों के अलावा बैंक लॉकर की चाबियां और अन्य जरूरी कागज थे। कविनगर के स्कार्डी ग्रीन गौल्फ लिंक लैण्ड क्राफ्ट निवासी सेवानिवृत सहायक अभियंता कौशल किशोर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर को वह मालीवाड़ा स्थित सिंडीकेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालने गए थे। उनके पास करीब 10 हजार रुपये पहले से भी थे। उन्होंने सारे पैसे पत्नी के पर्स में रख दिए और स्कूटी से घर जाने लगे। रास्ते में जब वह कविनगर बी ब्लाक चौराहे के पास पहुंचे तो वहां पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। पहले रोकने का प्रयास किया, फिर उनसे पर्स लूट लिया। पर्स लूटने के दौरान उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया और शोर भी मचाया, लेकिन वह इतनी स्पीड से गए की हाथ नहीं आ सके। कविनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके। --------- सेल्समैन 90 हजार रुपये की धनराशि लेकर फरार पीड़ित फर्म के मालिक कविनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में हल्दीराम नमकीन के स्थानीय वितरक कालरा ब्रदर्स का एक सेल्समैन 90 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गया है। पीड़ित फर्म संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 18 अगस्त की बताई जा रही है। फर्म संचालक हरदयाल कालरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर में वह हल्दीराम नमकीन के स्थानीय वितरक हैं। उन्होंने अपने पास सराय नगर अली निवासी तुषार शर्मा को सेल्समैन रखा है। तुषार बाजार में ऑर्डर लाने और पैसे के कलेक्शन का काम करता है। बताया कि वह प्रत्येक दिन कलेक्शन करके लाता था। 18 अगस्त को वह जब काम पर निकला तो उन्हें बिना सूचना दिए अपने किसी साथी को ले गया। शाम तक नहीं आने पर उसने कॉल करके बताया कि उसका एक साथ उससे 90 हजार रुपये की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के बिल से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। उन्होंने उससे कॉल पर जानकारी की तो वह सही से नहीं बता पाया। उन्होंने तहरीर में बताया कि तुषार ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ----------- कार ओवरटेक करने पर शराबी युवकों ने पीटा गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एएलटी सेंटर के पास कार सवार व्यक्ति को कार में शराब पी रहे युवकों को ओवरटेक करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने उन्हें रोककर जमकर पीटा। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहारनपुर निवासी पीड़ित सुखदीप सिंह ने कविनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह किसी जरूरी काम से दो दिन पहले नोएडा आए थे। यहां पर काम होने के बाद वह सहारनपुुर जा रहे थे। शुक्रवार रात जब वह राजनगर एक्सटेंशन से यूटर्न लेकर एक कार को ओवरटेक किया तो आरोपी युवकों ने पीटा करके उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। गाली गलौच और मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed