फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शुरू होगा पालतू पशुओं के इयर टैगिंग का अभियान

शुरू होगा पालतू पशुओं के इयर टैगिंग का अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब फिर से पालतू पशुओं की टैगिंग अभियान को शुरू किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने लगभग जिले में साढ़े पांच लाख गोवंशों की इयर टैगिंग का लक्ष्य रखा है। इससे पालतू पशुओं द्वारा फसल को खराब करने से रोकने में भी मदद मिलेगी। अब अगर कोई पालतू पशु फसल की बर्बादी करेगा तो उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में जल्द ही पशुओं की टैगिग का कार्य शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से इस अभियान को टाल दिया गया था। अब फिर से इस अभियान को शुरू किया जाएगा।
प्रदेश सरकार पालतू जानवरों का पूरा रिकार्ड रखेगी। मालिकों को भी अपने पालतू पशुओं की जानकारी दर्ज करानी होगी। यदि कोई पशु मर जाता है तो पशुपालन विभाग को जानकारी देनी होगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर रिकार्ड रखने की योजना है। यही कारण है कि अब टैगिग सिस्टम शुरू किया जा रहा है। हालांकि पूर्व में भी टैगिग कार्य किया जाता था लेकिन उसमें चिप नहीं होती थी। इस वजह से पशु और उसके मालिक के बारे में सही पता नहीं चल पाता था। अब पशु से टैग हटाने पर भारी जुर्माने का भी प्रावधान करने की योजना है। पशु चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र त्यागी ने बताया कि पशुओं को चिन्हित किया जा चुका है। टैगिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कोविड के मानकों का ध्यान रखते हुए अभियान फिर से शुरू किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed