Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विद्युत कर्मी को घायल करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार

विद्युत कर्मी को घायल करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में तेज बाइक चलाने वाले युवक को टोकने पर विद्युत संविदा कर्मी पर दरात से किए गए हमले के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम रजापुर में रहने वाला सुशील कुमार विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। वर्तमान में वह डासना में तैनात है और घरों में मीटर लगाने का काम करता है। 30 अगस्त को गांव का ही रहने वाला सचिन गांव में तेजी से बाइक चला रहा था। जिसे हादसा होने की आशंका के चलते सुशील ने टोक दिया था। इससे खफा सचिन घर गया और वहां से दरात लाकर सुशील पर पीछे से गर्दन पर वार कर दिया था। हमले में सुशील गर्दन और हाथ में दरात लगने से घायल हो गया था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे तो हमलावर फरार हो गया था। इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सचिन और उसके पिता सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में दोनों आरोपी चल रहे थे। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed